Saturday, October 24th, 2026

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द होगी जारी

 ऩई दिल्ली
बिहार पुलिस सिपाही के 8415 पदों के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। आपको बता दें कि 14 मार्च और 21 मार्च दोनों लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी हैं। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। उम्मीदवारों के आपत्ति दर्ज करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 11 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

14 मार्च को हुई लिखित परीक्षा के लिए 630524 अभ्यर्थियों को ई प्रवेश-पत्र जारी किया गया था, इनमें से 90 फीसदी अभ्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। 14 मार्च की लिखित परीक्षा के लिए राज्यभर में 611 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।अब 21 मार्च को दो-दो पालियों में परीक्षा निर्धारित है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, गणित और करेंट अफेयर्स के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे।

 

#बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय